फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पेपर छूटते ही जाम हो गया शहर

पेपर छूटते ही जाम हो गया शहर

Mon, 16 Dec 2013 05:46 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Mon, 16 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़ के बीच रविवार को शहर थम गया। जिले भर में 50 केंद्रों पर 30 हजार 17 में से 23 हजार 622 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तो वहीं 6395 गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में पांचों तहसील पर 50 परीक्षा केंद्र बनाए थे। निर्धारित समय सुबह 11 से दुपहर एक बजे तक परीक्षा चली। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियोें में 17 हजार 319 युवक व 6303 युवतियां शामिल रहीं। परीक्षा छोड़ने वाले 5460 युवक व युवतियों का आंकड़ा 935 है। कुल 21 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे। गैरहाजिर रहने वालों में 14 प्रतिशत युवतियां व 31 प्रतिशत युवक शामिल हैं। परीक्षा छूटते ही शहर के सभी चौराहों व सड़कों पर जाम के हालात रहे। यातायात व्यवस्था बनवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। रोडवेज बसों व रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तैनात रही। इस दौरान स्टेशनों पर गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बौनी साबित हुई रोडवेज व्यवस्था
परीक्षा के बाद गंतव्य तक जाने के लिए अभ्यर्थी वाहनों की तलाश में भटकते रहे। रोडवेज बसों में खूब धक्का मुक्की हुई। बस स्टैंड व चौराहों पर घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को वाहन नहीं मिले। बावजूद इसके रोडवेज की बल्ले बल्ले रही। अधिकारियों नेे परीक्षा खत्म होने से पूर्व ही बसों को स्टैंड पर बुलवा लिया था, लेकिन 20 मिनट में खाली हो गया। रोडवेज व प्राइवेट अड्डों पर वाहन नजर नहीं आए। बसों के अभाव में अभ्यर्थी घंटों इंतजार करते रहे। मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद के लिए बसें नहीं मिली। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन पर भी खूब भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी रोडवेज की इनकम
रविवार को अवकाश होने व पुलिस परीक्षा में भीड़ को देखते हुए दैनिक यात्री दिखाई नहीं दिए। बस स्टैंड या चौराहों पर अभ्यर्थी ही दिखाई दे रहे थे। रोडवेज को करीब 14 लाख से अधिक इनकम होने का अनुमान है। आम दिनों में रोडवेज की आय करीब साढ़े दस लाख रुपये के आसपास रहती है।
..................
एआरएम नरेंद्र कुमार का कहना है कि परीक्षा से पूर्व सभी बसों को स्टैंड पर बुलवा लिया गया था। भीड़ अधिक थी। आवश्यकता के अनुसार ही बसों को रूटों पर भेजा गया।

चांदपुर। रविवार को नगर के आठ परीक्षा केंद्राें पर परीक्षा शंातिपूर्वक संपन्न हुई। आठ केंद्राें पर 4300 अभ्यर्थियों में से कुल 3652 ने परीक्षा दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 500 में 50, फादरसन सीनियर सैकेंड्री पब्लिक स्कूल में 500 में 43, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज में 400 में 73, गुलाब सिंह हिंदू स्नात्कोत्तर में 800 में 218, सीवी रमन इंटर कॉलेज में 400 में 76, हिंदू इंटर कॉलेज में 600 में 71, एमएम इंटर कॉलेज में 600 में 59, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में 500 में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
------
परीक्षा केंद्र सीवी रमन इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी भूलवश बोर्ड को जाने वाली कार्बन कॉपी साथ ले गया। दो कार्बन कॉपी में से एक ले जानी थी। रिपोर्ट प्रशासन को कर दी गई है।
-------
सेंटर चेज होने से, दो छात्राएं लौटी वापस
बुलंदशहर से परीक्षा देने आई छात्रा प्रियंका पुत्री हरस्वरूप को परिवर्तित तिथि के कारण केंद्र बदल जाने से लौटना पड़ा। पहले छात्रा को चांदपुर सेंटर मिला था। बाद में छात्रा को पता चला की उसका सेंटर धामपुर है। वह पिता के साथ धामपुर चली गई। दूसरी छात्रा दीप्ति पुत्री राम सिंह निवासी अस्करीपुर को भी बिना परीक्षा दिए लौटना पड़ा। चांदपुर बस स्टैंड इंचार्ज हरपाल सिंह ने बताया सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए छात्रों की सुविधा के लिए डिपो ने धामपुर, बिजनौर, गजरौला, मुरादाबाद रूट पर आठ-आठ बसों की व्यवस्था रखी।
नगीना मे्ं 687 गैरहाजिर रहे
नगीना। नगीना के पुलिस भर्ती परीक्षा के पांच केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। 33 सौ परीक्षार्थियों में से 687 गैरहाजिर रहे जिनमें 78 महिला हैं। एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर, सीओ राजेश कुमार ने बताया कि लाला राधेश्याम गर्ल्स डिग्री कालेज परीक्षा केंद्र में 226 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे जबकि एमएम इंटर कालेज पर 700 में से 207 गैरहाजिर रहे। एलआरएस अकादमी केंद्र में 800 में से 145, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कालेज में 600 में से 55, हिंदू इंटर कालेज में 500 में से 54 गैरहाजिर रहे। पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान ने पालिका की ओर से पालिका परिसर में करीब एक हजार अभ्यर्थियों के रहने की व्यवस्था कराई।

धामपुर। भारी अव्यवस्थाओं के बीच सिपाही भर्ती प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई। प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के लिए नौ केंद्र निर्धारित किए थे। इन पर 5400 को परीक्षा देनी थी। सेंट मेरीस कालेज में 300 में से 78, रामगोपाल विद्या मंदिर में 400 में 74, शिखर स्कूल में 500 में 44, आरएसएम इंटर कालेज 800 में 125, आरएसएम डिग्री कालेज में 700 में से 203, केएम इंटर कालेज में 500 में 78, कन्या इंटर कालेज में एक हजार में 350, प्रियंका स्कूल में 700 में 203 एवं दिशा कालेज में 500 में 44 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहें।
अधिकांश प्रश्नपत्र बगैर सील के निकले
पेपर छूटने के बाद अभ्यर्थियों से जानकारी ली गई तो गोरखपुर के संदीप, इलाहाबाद के सोनू ने बताया कि 50 प्रतिशत पेपर टफ था। अधिकांश प्रश्नपत्रों पर सील एवं मोहर नहीं लगी थी, जबकि मुख्य पृष्ठ पर लिखा था कि जिस पर सील व मोहर नहीं हो अभ्यर्थी स्वीकार न करें। लेकिन वह चाहकर भी उन प्रश्नपत्रों को इसलिए वापस नहीं कर पाए क्योंकि वह पूर्वांचल जिलों से यहां परीक्षा देने आए थे।
नहीं बन पाई व्यवस्था
रोडवेज डिपो द्वारा 47 बसें लगने के बाद भी व्यवस्था नहीं बन सकी। स्टेशन पर पैसेंजर में अभ्यर्थियाें को पैर रखने के लिए जगह नहीं मिल सकी। ऐसे में एसडीएम और सीओ ने बताया कि मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल से वार्ता करने के बाद डाउन दिशा में जाने वाली सभी एक्सप्रेस और नॉन स्टॉपेज ट्रेनों को रुकवाया गया।
खूब गन्ने खींचें
स्टेशन पर भूखे-प्यासे रहे अभ्यर्थियाें ने जमकर हंगामा किया। जैतरा मार्ग से मिल को गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रिपलर में से खूब गन्ने खींचे। अभ्यर्थियों का कहना था कि धामपुर में उन्हें समोसा दस रुपये और चाय 15 रुपये में मिली।
इंजन में बैठीं छात्राएं
ट्रेन में जगह न मिलने और सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा देने आईं छात्राएं ड्राइवर के केविन में बैठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं।

नजीबाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा नगर के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पंजीकृत 5400 में से 4179 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। एमडीकेवी तथा अन्य परीक्षा केंद्र प्रवेश पत्र पर स्पष्ट अंकित न होने तथा ट्रेनों के विलंब से आने के कारण कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए।
एसडीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सीओ सुभाषचंद गंगवार, प्रभारी विजय यादव की देखरेख में नगर के परीक्षा केंद्रों पर 4179 परीक्षार्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी। परीक्षा देकर लौटे बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने प्रश्न-पत्र कठिन आने की बात कही। जबकि अनेक परीक्षार्थी परीक्षा पत्र से संतुष्ट दिखाई दिए। प्रशासन की ओर से दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए गुरुनानक इंटर कॉलेज में चार कमरे ठहरने के लिए अनौपचारिक रूप से उपलब्ध कराए गए थे। स्टेशन एवं कॉलेज में अलाव की व्यवस्था थी।
भ्रम के चलते छूटी परीक्षा!
नजीबाबाद। ट्रेनों के विलंब होने तथा प्रवेशपत्र पर परीक्षा केंद्रों के स्टेशन के नाम में भ्रम के चलते अनेक अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए। एमडीकेवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रवेश पत्र पर नगीना व नजीबाबाद लिखा होने के कारण अनेक परीक्षार्थी भ्रमवश नगीना पहुंच गए। उन्हें नजीबाबाद आने में विलंब हुआ, जिससे कई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए। वर्धमान कॉलेज के प्रवेश पत्र पर नजीबाबाद रोड अंकित होने पर अनेक परीक्षार्थी भ्रमवश नजीबाबाद पहुंचे। एनआईआईटी परीक्षा केंद्र नजीबाबाद से लगभग सात किलोमीटर दूर होने के कारण परीक्षार्थियों को असुविधा हुई।

रेलवे ने दी सुविधा
लखनऊ दिशा से आने-जाने के लिए रेलवे ने ट्रेनों के आवागमन एवं ठहराव में परिवर्तन किया। सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पौने दो घंटे बाद लगभग दो बजे नजीबाबाद से मुरादाबाद रवाना हुई। गजरौला के लिए दिन में 2:25 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। उधर, हावड़ा से हरिद्वार जाने वाली नॉन स्टाप सुपरफास्ट को नजीबाबाद एवं लक्सर में दो-दो मिनट का स्टापेज दिया गया। उधर, सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर निर्धारित समय से लगभग दो घंटा विलंब से नजीबाबाद भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed