{"_id":"48-56666","slug":"Bijnor-56666-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और देवर ने किया दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और देवर ने किया दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म
Bijnor
Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। एक विवाहिता ने अपने ही पति और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति दूसरे बाहर रहकर कारोबार करता है। आरोप है कि पति ने वहीं दूसरी शादी कर ली। इसका उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बाद में पंचायत ने फैसला किया था कि पति उसे व उसके छह बच्चों को भरण पोषण भत्ता देगा, लेकिन उसके पति ने फैसला न मानते हुए उसे धमकी देकर मकान से निकालने का प्रयास किया।
आरोप है कि मकान खाली न करने पर गुरुवार रात उसका पति और देवर दो अन्य दोस्तों के साथ घर पहुंचा , और तथा उससे मकान खाली करने को कहा। विरोध करने पर पति ने बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया, और पति, देवर समेत साथ आए दोनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बेहोश होने पर वह लोग फरार हो गए। होश में आने पर उसने कमरे से बच्चों को बाहर निकाला और आसपास वालों को आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष सत्येंद्रपाल सिंह का कहना है कि तहरीर पर पति एवं देवर समेत चार के विरुद्ध गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।