फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस के सामने महिला से दिनदहाड़े लूट

पुलिस के सामने महिला से दिनदहाड़े लूट

Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। पुलिस की चेकिंग महज चालान काटने तक सीमित रह गई है। मंगलवार को बाइक सवार लुटेरों ने चेकिंग के दौरान ही एक महिला से 19 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश पुलिस के सामने से होते हुए फरार हो गए। फासला केवल सड़क पार करने का था। शोर मचने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

नरगदी नवादा निवासी शांति देवी (65) पत्नी ध्यान सिंह ओबीसी बैंक की शाखा से 19 हजार रुपये निकालकर मंगलवार को घर जा रही थीं। जब वह हल्दौर पुलिस चैक पोस्ट पर पहुंचीं तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से नोटों भरा थैला छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी में महिला गिरकर घायल हो गई और बदमाश थैला लूटकर पुलिस के सामने ही हल्दौर रोड की ओर फरार हो गए। शोर मचने पर भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस भी सड़क पार करके मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीप से बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। घायल महिला को पीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

खंगाली सीसीटीवी फुटेज
सीओ हरेन्द्र यादव के अनुसार बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अंदेशा है कि बदमाश महिला के पीछे बैंक से ही लगे होंगे। दोनों बदमाश छोटे कद व कम उम्र के बताए जा रहे हैं। लूट स्थल व पुलिस चैक पोस्ट के बीच मात्र एक सड़क का फासला था। वारदात स्थल के ठीक सामने सड़क के पार पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। दिनदहाड़े पुलिस के सामने हुई लूट से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed