{"_id":"48-54581","slug":"Bijnor-54581-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धूकर जला कंटेनर, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धूकर जला कंटेनर, क्लीनर की मौत
Bijnor
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/अफजलगढ़। हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे में कंटेनर के चालक ने कूदकर जान बचा ली लेकिन करंट से क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि लोगों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी काफी दूर बेबस खड़े रहे।
इलाहाबाद निवासी कंटेनर चालक इरफान गुरुवार शाम लगभग छह बजे हरिद्वार स्थित सिटी होंडा फैक्ट्री की कार लखनऊ से उतारकर वापिस हरिद्वार लौट रहा था। उसके साथ इलाहाबाद निवासी क्लीनर हसीब (20) पुत्र शफीक अहमद भी था। इरफान ने खाना खाने के लिए कंटेनर को जब अफजलगढ़ शुगर मिल के पास एक ढाबे पर रोकने का प्रयास किया तो कंटेनर ऊंचा होने से ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। लाइन से कंटेनर छूते ही तेज धमाका हुआ और कंटेनर ने आग पकड़ ली। इरफान तो हड़बड़ाहट में कंटेनर से कूद गया लेकिन कूदने के प्रयास में कंटेनर में फंसे हसीब ने करंट का तेज झटका लगने पर वहीं दम तोड़ दिया। जिस समय हादसे का पता लगा तो लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन बिजली के करंट से आग लगी होने के कारण उसे बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। मौके पर सीओ और थानाध्यक्ष भी दूर से ही कंटेनर को जलता देखते रहे। इस हादसे के बाद बदहवास इरफान कुछ नहीं बोल पाया।