फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खसरा टीकाकरण में पिछड़ रहे चार ब्लाक

खसरा टीकाकरण में पिछड़ रहे चार ब्लाक

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। खसरा रक्षक अभियान को चार ब्लाक पलीता लगा रहे हैं। दो सप्ताह बाद भी इन ब्लाकों में अभी तक मात्र 38 प्रतिशत बच्चों को ही खसरे का टीका लगा है, जबकि शासन ने तीन सप्ताह में शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया था। अब विभाग के सामने एक सप्ताह में खसरा टीकाकरण अभियान पूरा करना है। विभाग ने अभियान में लापरवाही करने पर चारों एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले में खसरा रक्षक अभियान अव्वल चल रहा है। अभी तक सात लाख तीन हजार बच्चों के सापेक्ष तीन लाख पिचहत्तर हजार बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं लेकिन इस टीकाकरण अभियान में धामपुर, जलीलपुर, नहटौर, नूरपुर ब्लाक पिछड़े हुए हैं। दो सप्ताह बाद भी धामपुर ब्लाक में 38.8 प्रतिशत, जलीलपुर में 38.7, नहटौर में 43, तथा नूरपुर ब्लाक में 45 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। इन ब्लाकों के टीकाकरण में पिछड़ने से स्वास्थ्य विभाग के सामने से एक सप्ताह में शत-प्रतिशत टीकाकरण करना बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण में पिछड़े ब्लाकों की जानकारी सीएमओ को दे दी गई है। टीकाकरण में पिछड़ने पर एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-डा. अशोक कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed