Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मानव का विनाश करता है अहंकार : शास्त्री

मानव का विनाश करता है अहंकार : शास्त्री

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। कथा वाचक पंडित भीष्म शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को कभी अपने भीतर अहंकार को प्रवेश नहीं होने देना चाहिए। अहंकार मानव का विनाश कर देता है।
विज्ञापन

गांव भवानीपुर तरकौला में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन महाराज ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। भगवान कभी अहंकारी को पसंद नहीं करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने तो अहंकारी इंद्र के घमंड को नहीं छोड़ा। इसलिए मानव को कभी किसी बात का घमंड नहीं करना चाहिए। अहंकारी को कभी भगवान का सानिध्य प्राप्त नहीं होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने कभी किसी की मटकी से माखन नहीं चुराया। मटकी रूपी शरीर से चित रूपी माखन चुराया है। कन्हैया का रंग काला है। पता है ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए है कि काले रंग पर और कोई दूसरा रंग नहीं चढ़ता है। जबकि काले रंग में सभी रंग आराम के साथ मिल जाते है। इसलिए भगवान की कृपा प्राप्त करनी है तो भगवान श्रीकृष्ण के हो जाओ। वहीं सभी की नैया को पार लगाएंगे। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाते हुए प्रस्तुत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें मूलचंद चौहान, सृुभाष कुमार, पदम सिंह, जगदीश सिंह , जयपाल सिंह, सोमपाल सिंह, रंजीत सिंह, रमेश सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed