फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हादसों में चार की मौत, कई घायल

हादसों में चार की मौत, कई घायल

Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sun, 02 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरूकी/कोतवाली देहात/चांदपुर। शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी 20 वर्षीय दानिश पिता ताहिर के साथ बाइक से नजीबाबाद जा रहा था। सुबह 11.30 बजे हरिद्वार-नैनीताल हाईवे पर ग्राम सिंकदर के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी टक्कर सामने से आ रहे टैंकर से हो गई। घटना में ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के एक घंटे बाद तक यातायात बाधित रहा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

वहीं हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम सुमालखेड़ी निवासी 60 वर्षीय हरदयाल पुत्र शीशराम दो साथियों साधुराम, ऋषिपाल के साथ बाइक से ग्राम मसनपुर बसेड़ा जा रहा था। बरूकी से पहले ग्राम रसूलपुर के पास नहर के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हरदयाल को लेकर बरूकी की ओर चल दिया। हरदयाल की रास्ते में ही मौत हो जाने पर ट्रैक्टर चालक उसके शव को सड़क के किनारे रख फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हल्दौर हाईवे पर रूस्तमपुर पुलिया के पास तथा थाने के पास हुई बाइक एवं कार की अलग अलग दुघर्टना में ग्राम ताहरपुर के डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और ग्राम इनामपुरा का शहजाद घायल हो गए। इलाज के लिए बिजनौर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर । मुरादाबाद शादी से लौटते समय मारुति वैन के ट्रक से टकराने से वैन चालक समेत दो की मौत हो गई और वैन में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक को दिल्ली और दो को मुरादाबाद भर्ती कराया। शव गांव में पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
ग्राम खेड़की निवासी डॉ विजय पाल सिंह परिजनों के साथ शुक्रवार की शाम को अपनी बेटी के जिठौत की शादी में मुरादाबाद गए थे। शनिवार को सुबह चार बजे शादी से लौटते समय ग्राम अगवानपुर के पास गांव कुचावली में मारुति वैन और नूरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें डॉ विजय पाल सिंह का भाई सुनील यादव और वैन चालक इरफान की मौके पर मौत हो गई। डॉ विजय पाल सिंह, ओमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह उर्फ संजय पुरिया गंभीर घायल हो गए। घायलों में ओमपाल को दिल्ली, देवेंद्र सिंह और डॉ विजय पाल सिंह को मुरादाबाद निज अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली अस्पताल में ओमपाल की हालत चिंताजनक बताई है। शवों के गांव में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कार की चपेट में आया दंपति
मंडावर। चंदक के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दंपति घायल हो गया। गांव दिनौड़ा निवासी मुशर्रफ अपनी पत्नी शमा के साथ बाइक द्वारा मंडावर से गांव जा रहा था। चंदक के पास तेज गति में पीछे से आ रही कार की चपेट में बाइक आ गई। इसमें बाइक दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। घटना के बाद चालक कार सहित फरार हो गया।
उधर, गांव मिर्जापुर खादर निवासी राजीव प्राइवेट बस चलाता है। गुरुवार देर रात नजीबाबाद से आते समय गांव स्वाहेडी के पास बस आगे जा रहेे गन्ने से भरे ट्रक से टकरा गई। जिसमें गन्ने से भरा ट्रक पलट गया और बस चालक राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में चालक के अतिरिक्त अन्य कोई सवारी नहीं थी।
नूरपुर। बिजनौर मार्ग पर जुगाड़ के खाई में पलटने से चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव नाहर सिंह निवासी नरपाल सिंह जुगाड़ वाहन में यात्री लेकर नूरपुर आ रहा था। दुपहर एक बजे गांव धमरौली के पास बाइक को बचाने के प्रयास में जुगाड़ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गया। जुगाड़ के नीचे दबकर उसमें सवार गांव रामपुर बिडार निवासी लालसिंह सैनी, मदरसा दारुल नईम सदनपुर के छात्र मंसूर आलम, अब्दुल रज्जाक, मुहम्मद मुनीज आलम एवं जुगाड़ चालक नरपाल घायल हो गए। घायलों को किसानों ने बाहर निकालकर पीएचसी पर भर्ती कराया। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मौत की सूचना पाकर आ रहा युवक ट्रेन से गिर घायल
कासमपुर गढ़ी। पिता की मौत की सूचना पाकर ट्रेन से घर वापस हो रहा एक युवक नगीना के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गया।
कासमपुर गढ़ी निवासी 70 वर्षीय हरि सिंह की शनिवार की सवेरे लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। मृतक हरि सिंह का पुत्र कपिल मुरादाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। पिता की मौत की खबर परिजनों ने फोन पर कपिल को दी। जब कपिल ट्रेन से धामपुर आ रहा था तो वह जिस गाड़ी में बैठा था वह नॉन स्टापेज थी। धामपुर पार होने के बाद जैसे ही ट्रेन नगीना रेलवे स्टेशन के निकट धीमी हुई तो कपिल ने उतरने के लिए छलांग लगा दी। इससे कपिल को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी। परिजन घायल को मुरादाबाद ले गए हैं। मृतक के दूसरे पुत्र ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed