{"_id":"48-46089","slug":"Bijnor-46089-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण
Bijnor
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर/नजीबाबाद। लखनऊ से आई टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय पुरैनी की वार्डन नदारद मिली, जिसे घर से बुलाकर चेतावनी निर्गत की गई।
प्रशासनिक अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान (राज्य परियोजना) विनोद सिंह के नेतृत्व में लखनऊ से आई टीम ने शनिवार को आवासीय विद्यालय, भवन की स्थिति और स्कूलों के संचालन की जांच की। टीम ने नजीबाबाद, नगीना और पुरैनी के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरैनी विद्यालय की वार्डन नदारद मिली और बच्चों की संख्या भी कम थी। इस पर टीम प्रभारी ने वार्डन को उनके घर से बुलाकर चेतावनी देते हुए आवासीय विद्यालय में ही रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बच्चों को साबुन, मंजन तथा अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नजीबाबाद के आवासीय विद्यालय की केंद्र प्रभारियों अंजू गुप्ता और हेमप्रभा शर्मा ने पेयजल समस्या से टीम को अवगत कराया। जांच अधिकारी ने पुराने भवन के बावजूद व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उमा पाल, जिला समन्वयक प्रशिक्षण रामवीर सिंह, विकलांग शिक्षा के जिला समन्वयक लियाकत अली मौजूद रहे। इसके अलावा टीम ने अवकाश के बावजूद प्राथमिक विद्यालय करौली सहित अन्य विद्यालयों में भी व्यवस्थाओं की जांच की। टीम ने राहतपुर और बड़िया के अधूरे बने आवासीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही शासन द्वारा विभिन्न मदों में जारी धनराशि के दुरुपयोग तथा शिक्षा के प्रति उदासीन शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।