फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों को ठगने को बनाई रंगराजन समिति : सरदार वीएम सिंह

किसानों को ठगने को बनाई रंगराजन समिति : सरदार वीएम सिंह

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा/बेगावाला। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि मिल मालिकों के द्वारा किसानों को ठगने के लिए रंगराजन समिति का गठन किया है। उन्होंने समिति के विरोध में किसानों से चार दिसंबर को दिल्ली कूच कर संसद का घेराव करने की अपील की।
विज्ञापन

गांव हीमपुर दीपा में हुई सभा में सरदार वीएम सिंह ने रंगराजन समिति को किसान विरोधी बताया। कहा कि गन्ना मिल मालिकों ने किसानों को ठगने के लिए रंगराजन समिति का गठन किया है। इस सीजन में केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित गन्ना मूल्य 170 रुपये प्रति कुंतल है, जो किसानों को कभी स्वीकार नहीं होगा। यदि गन्ना मूल्य का निर्धारण प्रदेश सरकार के हाथ से निकल गया, तो किसान 50 साल पिछले चला जाएगा। संगठन के द्वारा रंगराजन समिति की रिपोर्ट के विरोध में चार दिसंबर को संसद का घेराव किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली कूच करने का आह्वान किया। सभा में किसान जितेंद्र चिकारा, पवन, कालू, देशराज सिंह, जसवंत सिंह, समरपाल, दयाराम सिंह, प्रमोद, सोमपाल, सुभाष, सत्यवीर, चंद्रपाल आदि किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता किसान तुलाराम ने व संचालन हरपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

धारूवाला की ग्राम पंचायत में बैठक में वीएम सिंह ने कहा कि रंगराजन समिति की सिफारिश का आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात प्रदेश में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि इन प्रदेश में यूपी के मुकाबले प्रति एकड़ दुगुनी पैदावार होती है। जहां यूपी के गन्ने में नौ प्रतिशत रिकवरी होती है, वही इन प्रदेशों में 12 से 14 प्रतिशत रिकवरी होती है। अध्यक्षता कालू खां ने और संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। सभा में सतेंद्र्र सिंह प्रधान, पद्म सिंह, छोटे चेयरमैन, राम सिंह, जागेश, शौकेंद्र, अर्जुन, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील
हल्दौर। वीएम सिंह ने ग्राम नवादा, शेरपुर कल्याण और पैजनियां में आयोजित किसानों की सभाओं में चार दिसंबर को प्रस्तावित संसद के घेराव को सफल बनाने की अपील की। रिटायर्ड जनरल वी के सिंह के प्रतिनिधि अरिदमन सिंह ने भी सभाओं को संबोधित किया। पैजनियां में रामपाल सिंह ने अध्यक्षता एवं संचालन मुनीश त्यागी ने किया। घनश्याम सिंह, इकबाल मलिक, नरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, शीशपाल सिंह, योगेंद्र सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed