{"_id":"48-45921","slug":"Bijnor-45921-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा जीत हिमानी बनीं उड़न परी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा जीत हिमानी बनीं उड़न परी
Bijnor
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर। लाला धनीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सेठ विनोद गोयल बलीराम ने शांतिदूत कबूतरों का जोड़ा, गुब्बारे उड़ाकर व मशाल जलाकर किया।
मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सर्वप्रथम स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य आरके गुप्ता ने खेलों का महत्व बताते हुए छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बालिका सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में हिमानी, विदुषी व प्रेरणा तथा इसी के बालक वर्ग में सन्नी, अमित व अंकुश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रणव, मोहित व सत्यवान तथा 200 मीटर दौड़ में प्रणव, मोहित व अनुज ने विजय प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधक शुभा गोयल ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का संचालन तेजपाल सिंह, अमित शर्मा, दिग्विजय सिंह व राजकुमार ने किया। पूर्व स्कूल चैंपियन हिमांशु ने मशाल के साथ मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में मदनी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक शमशाद मदनी उपस्थित रहे।