फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुलायम सिंह के जन्मदिन पर जलाई गन्ने की होली

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर जलाई गन्ने की होली

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना रेट घोषित न होने और मिल न चलने के विरोध में मुलायम सिंह के जन्मदिवस पर भी गन्ने की होली जलाई। किसानों का कहना है कि गन्ना न कटने से उनके सामने अगली फसल का संकट गहरा रहा है और सपा सरकार उनकी कोई सुध न लेकर मुलायम सिंह के जन्मदिन पर आयोजन कर रही है और मिठाइयां बांट रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को भाकियू की ग्राम गढ़ी में आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने नेताओं की करनी और कथनी में भारी अंतर बताया। वक्ताओं ने कहा कि सपा सुप्रीमो बसपा सरकार से गन्ना मूल्य 350 रुपये कुंतल घोषित करने की मांग करते थे, लेकिन खुद की सरकार आने पर मिल चलने के बावजूद रेट पर चुप्पी साधे हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं, जबकि गन्ना रेट घोषित न होने और अनेक मिलों द्वारा पुराना भुगतान न दिए जाने से किसानों के सामने फाके की स्थिति आ गई है। किसान भाकियू जिला महासचिव धीर सिंह बालियान के नेतृत्व में बिजनौर मिल के गेट पर पहुुंचे और गन्ने की होली जलाई। किसानों ने गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, पर्चियों पर यह रेट अंकित करने व जल्द से जल्द मिल चलाने की मांग की। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, विनित कुमार, राहुल कुमार, राकेश कुमार, अमित, चंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चांदपुर में भाकियू की सभा में वक्ताओं ने किसानों से 18 नवम्बर को टोल प्लाजा मेरठ पर होने वाले आंदोलन में पहुंचने की अपील की है। गन्ना समिति परिसर में जिला उपाध्यक्ष लुधियान सिंह की अध्यक्षता व कल्याण सिंह के संचालन में हुई भाकियू की मासिक बैठक में रामपाल सिंह, शेर सिंह, कुलदीप सिंह, तेजवीर सिंह तोमर, राजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed