फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा ने फिर यशवीर पर लगाया दांव

सपा ने फिर यशवीर पर लगाया दांव

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। समाजवादी पार्टी ने नगीना लोकसभा सीट पर एक बार फिर निवर्तमान सांसद यशवीर सिंह पर दांव खेला है। अपने इस कार्यकाल में जनता के लिए ईद का चांद साबित हुए सांसद को टिकट मिलने से सपा में भी हलचल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में नहटौर से टिकट नहीं मिलने के बाद लोकसभा चुनाव में टिकट की आस लगाए बैठे स्वीटी और डा. योगेंद्र को इस बार भी पार्टी से निराशा ही हाथ लगी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार डा. योगेेंद्र नगीना से लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन पार्टी ने सांसद यशवीर सिंह पर ही अपना भरोसा जताया है। पार्टी के एक खेमे ने हाईकमान से शिकायत भी की थी कि सांसद यशवीर ने बसपा के कार्यकाल में जनता से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। उनके कामकाज से जनता तो क्या पार्टी कार्यकर्ता भी खुश नहीं है। माना जा रहा है कि पार्टी ने नगीना सीट से कोई दमदार प्रत्याशी नहीं मिलने के कारण यशवीर सिंह पर ही दांव लगाया है
विज्ञापन


गठबंधन की कमजोरी का मिला था यशवीर सिंह को लाभ
गत लोकसभा चुनाव में रालोद और भाजपा गठबंधन था। बिजनौर की दोनों सीटें लोकदल के खाते में गई थीं। दोनों सीट लोकदल को मिलने के कारण नगीना सीट पर भाजपा वोट बैंक ने रालोद प्रत्याशी का विरोध किया था। वहीं बसपा के आरके सिंह के खिलाफ भी जनता में नाराजगी थी, जिसका फायदा यशवीर सिंह को मिला था। इस चुनाव में यशवीर सिंह ने करीब 39 हजार मतों से रालोद भाजपा गठब्ंाधन प्रत्याशी मुंशी रामपाल को शिकस्त दी थी। इस बार हालात बिलकुल उलट है। चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में यदाकदा ही दर्शन देने वाले सांसद के खिलाफ इस बार जनता में विरोध के स्वर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed