फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   करंट से बिजली ठेकेदार के श्रमिक की मौत

करंट से बिजली ठेकेदार के श्रमिक की मौत

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर । करंट लगने से बिजली ठेकेदार के श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजलीघर को घेर लिया। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शेर बाज पठान के समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बिजनौर भेजा।
विज्ञापन

ग्राम स्याऊ निवासी मोहम्मद ताहिर (45) स्याऊ स्थित 33/11केवी विद्युत उप संस्थान पर ठेकेदार के अंडर में पिछले डेढ़ वर्ष से विद्युत कार्य कर रहा था। मंगलवार को वह मंडी समिति के पास कॉलोनी में बिजली संबंधी कुछ कार्य कर रहा था। बताया गया कि स्याऊ विद्युत उप संस्थान की लाइन कटी थी, लेकिन ऊपर से गुजर रही एक दूसरी 11 हजार की लाइन चालू थी। ताहिर उस लाइन की चपेट में आ गया । इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्री और तीन पुत्र हैं। इनमें से मात्र एक लड़की की ही शादी हुई है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी की मौत की खबर के बाद सैकड़ों लोग स्याऊ बिजलीघर पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि पावर कारपोरेशन में बिना लाइनमैन के प्राइवेट स्टाफ से कार्य कराया जाता है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश था। हादसे की सूचना मिलते ही नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शेर बाज पठान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया और ठेकेदार, विद्युत निगम के अफसरों से फोन पर आर्थिक मदद की बात कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed