फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रिपल राइडिंग में एक की मौत, दो घायल

ट्रिपल राइडिंग में एक की मौत, दो घायल

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। बिना हेलमेट बाइक चलाना और एक बाइक पर तीन-तीन लोगों का बैठकर चलना तेजी से बढ़ती दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को काशीपुर चौराहे के मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से एक बाइक ट्रक के पीछे हिस्से के नीचे जा घुसी। बाइक पर तीन लोग सवार थे जिनमें से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन

मुहल्ला जैनुल आबदीन निवासी इरफान (22) अपनी बाइक पर मुहल्ले के ही वसीम व उसके पिता अली हुसैन को लेकर अफजलगढ़ चौराहे पर जा रहा था। घुमाव पर बाइक मोड़ते समय बाइक फिसलकर धामपुर से जा रहे पत्थर ढोने के खाली ट्रक में जा घुसी। पिछले पहिये के नीचे कुचलकर इरफान की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे अन्य दोनों बाप बेटे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत काशीपुर के निजी चिकित्सालय में भेजा गया। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। चालक ने ट्रक समेत थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed