फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मांगों को पूर्ण कराने की मांग

मांगों को पूर्ण कराने की मांग

Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की टाउन हाल में बैठक हुई। इसके बाद कर्मचारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामगोपाल को सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक मई 2012 को लखनऊ में हुई रैली के मांगपत्र की एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि को अविलंब भुगतान के रूप में पूर्ण करना चाहिए था। उन्होंने बैठक में एरियर वृद्धि का अविलंब भुगतान, आंगनबाड़ी कर्मियों की वर्दी, विभाग के अधिकारियों की अनियमितताओं की जांच एवं स्थानांतरण कराने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पदोन्नति और 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय की मांग की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वेत्रलता शर्मा, जिला महामंत्री अंजुम बानो, मीडिया प्रभारी डा. एमके कटारिया, राजबाला, संतोष चौधरी, मनोज रानी, शीला देवी, सरोज शर्मा, मुनेश, कमला देवी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed