{"_id":"39258","slug":"Bijnor-39258-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीरे के दामों में आया उछाल, मिलों को राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीरे के दामों में आया उछाल, मिलों को राहत
Bijnor
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गत पेराई सत्र से लेकर अब तक चीनी के दामों में गिरावट होने व शीरे में खास उछाल नहीं होने से आर्थिक तंगी का सामना कर रही शुगर मिलों को अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर शीरे के दाम दो गुने हो गए हैं। वहीं चीनी के दाम भी चढ़ रहे हैं।
इस बार गन्ने के दाम अधिक व चीनी के दाम कम होने से शुगर मिलों की रीढ़ टूट गई थी। नतीजा ज्यादातर शुगर मिलें गन्ने के मूल्य का भुगतान नहीं कर पाई हैं। धामपुर व द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज को छोड़कर बाकी मिलों पर गन्ने का बकाया है, लेकिन अब मिलों की आर्थिक स्थिति रफ्तार पकड़ने लगी है। शीरे के दामों में पिछले एक सप्ताह में दो सौ से ढाई सौ रुपये प्रति कुंतल का इजाफा हो गया है। पहले जहां मिलों का शीरा 250 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा था, अब यह 450 से 500 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा है। जिन शुगर मिलों पर शीरे का स्टॉक है, उनकी बल्ले बल्ले हो गई है। उधर चीनी के दाम सीजन में जहां 2800 रुपये प्रति बोरी थी, वहीं अब 3500 से 3600 रुपये गए हैं। जिले में शुगर मिलों के पास अभी 50 से 60 प्रतिशत शीरा मौजूद है। चीनी भी उत्पादन के हिसाब से 40 से 50 प्रतिशत अवशेष है। चीनी व शीरे के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हालात यही रहे तो ऐसी शुगर मिलें जिन्होंने चीनी व शीरा स्टॉक कर रखा है, उन्हें अच्छा मुनाफा होगा।
बिजनौर शुगर मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के मुताबिक शीरे व चीनी के दामों में अगर पहले इजाफा हो जाता तो मिलों को बकाया भुगतान करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि अभी भी दाम बढ़ने से मिलों को राहत मिली है।