फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   9824 vacant posts of ward member in Bijnor's Gram Panchayats

बिजनौर की ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य के 9824 पद खाली

Sun, 30 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
9824 vacant posts of ward member in Bijnor's Gram Panchayats
बिजनौर की ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य के 9824 पद खाली
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद का महत्व खत्म होने के कारण चुनाव लड़ने में लोगों की दिलचस्पी नहीं रही। यह ऐसा पद है, जो केवल रजिस्टर और फाइलों में हस्ताक्षर करने तक की सीमित रह जाता है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि गांव के विकास कार्यों में इनकी कुछ खास नहीं चलती। इस कारण पंचायतों में 9824 पद पंचायत सदस्य के पद खाली रह गए हैं। इसका असर नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथग्रहण पर पड़ा है। जिले में करीब 60 प्रतिशत नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं।

इस साल पंचायत चुनाव में शपथ नहीं लेने वाले प्रधानों की संख्या वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव के मुकाबले बढ़ी है। 2015 में 238 नवनिर्वाचित प्रधान शुरू में शपथ नहीं ले सके थे। जबकि इस बार 669 प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं। नवनिर्वाचित प्रधानों की शपथ नहीं लेने की वजह पंचायतों में पंचायतराज अधिनियम के अनुसार चुनाव में पंचायत सदस्य की संख्या कम होना है। जिले की 1123 पंचायत में वार्ड सदस्य के 14066 पद हैं। इनमें 4242 पदों पर चुनाव हुआ है। 9824 पंचायत सदस्य के पद अभी खाली हैं। ग्रामीणों जगतवीर सिंह, हुक्म सिंह, यशवीर सिंह, हरवीर सिंह आदि का कहना है कि कोरोना गांवों में फैल रहा है। शासन फैलाव रोकने को सजग है। परंतु गांवों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथग्रहण होना जरूरी है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायत में आवंटित वार्ड सदस्यों की संख्या के दो तिहाई का चुनाव होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed