फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   96 more infected found in the district, police and health department also hit

जिले में और मिले 96 संक्रमित, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी चपेट में

Thu, 13 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
96 more infected found in the district, police and health department also hit
जिले में और मिले 96 संक्रमित, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी चपेट में
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार को जिले में कोरोना के 96 मरीज मिले हैं। इनमें से 65 मरीज केवल बिजनौर शहर और उसके पास के मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के हैं। पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर मेडिकल स्टोर मालिक व व्यापारी भी संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 374 हो गई है। संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आए परिजनों व अन्य परिचितों का अब सैंपल लिया जाएगा।
सोमवार को जिले में 87 कोरोना संक्रमित मिले थे। बुधवार को मरीजों की संख्या में और इजाफा हुआ है। बुधवार को जिले में 96 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ कार्यालय में भी एक कर्मचारी को कोरोना हो गया है। कुल छह पुलिसकर्मी और आठ स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब भी जिला मुख्यालय और उसके पास के गांवों के मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक ही सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। इसकी वजह लोगों के शहर में आकर जांच कराना है। पुलिस लाइन में सोमवार को भी कई लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ज्यादातर संक्रमित वही लोग हैं जिनके घरों में पहले से ही मरीज है और इन्होंने एहतियात के तौर पर जांच कराई थी। किसी भी मरीज में कोरोना का कोई गंभीर लक्षण नहीं है। मरीजों में केवल खांसी, जुकाम के ही मामले अब भी सामने आ रहे हैं। कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में पता करने के लिए लगातार रैपिड रेस्पांस टीम उनसे संपर्क करने में लगी है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि किसी को भी अभी अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है।
विज्ञापन

बिना मास्क के घूम रहे लोग
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब भी जनता ज्यादा जागरुक नजर नहीं आ रही है। लोगों को आराम से बिना मास्क के बाजार में घूमते हुए अब भी देखा जा सकता है। प्रशासन ने भी अब तक गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए कोई सख्ती नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में करें गाइडलाइंस का पालन
सीएमओ डॉ.विजय कुमार गोयल के अनुसार संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन सभी की तबीयत ठीक है। जनता को अभी भीड़ में जाने से बचना चाहिए। हर हाल में गाइडलाइंस का पालन सभी को करना है।

बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ-साथ लोगों को सतर्कता बढ़ानी चाहिए। मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने वैक्सीन की डोज नहीं ली है, उन्हें वैक्सीन लगवानी चाहिए।
- उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed