{"_id":"5c743f7abdec2273970e5afa","slug":"91551122298-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल कोआर्डिनेटर के खिलाफ बसपाई मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल कोआर्डिनेटर के खिलाफ बसपाई मुखर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल कोआर्डिनेटर के खिलाफ बसपाई मुखर
धामपुर। बसपा के पूर्व जिला संयोजक डॉ. सत्यापाल सिंह ने मंडल कोआर्डिनेटर गिरीश चंद पर टिकट आवंटन में लेनदेन के गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी मुखिया से निष्कासित करने की मांग की है। आरोप है कि गिरीशचंद की नीति से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसी वजह से पार्टी को विधानसभा चुनाव से लेकर पालिका चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा। चेताया जब तक गिरीशचंद को पार्टी से नहीं हटाया जाता, वह प्रत्येक विधानसभा में जाकर विरोध करेंगे।
सोमवार को शिवाजी पार्क में आयोजित बसपा की सभा में पूर्व जिला संयोजक डॉ. सत्यपाल सिंह ने मंडल कोआर्डिनेटर के खिलाफ जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने 2007 में जिले की सातों विधानसभा में पूर्ण बहुमत से विजय पाकर सत्ता हासिल की थी। कार्यकर्ताओं ने भी तन मन से पार्टी को जीत के मुकाम पर पहुंचाया था। अब पार्टी मुखिया के गलत निर्णय से बसपा के दो गुटों में विरोध हो रहा है। बसपा कोआर्डिनेटर की कार्यशैली के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है। कहा कि पार्टी की समीक्षा कर बहन मायावती को अवगत कराया जाएगा। जिले की विधानसभा से मंडल प्रभारी को बाहर का रास्ता दिखाकर ही चैन की सांस लेंगे। अगर महागठबंधन को मजबूत करना है तो पार्टी को अच्छी छवि का प्रत्याशी मैदान में उतारना होगा। नजाकत अली ने कहा कि नगीना विधान सभा और बिजनौर की सुरक्षित सीट हैं। भाजपा पार्टी के सामने साफ सुथरी छवि का प्रत्याशी ही उतारना होगा, तभी पार्टी जनपद में विजय हासिल कर सकती है। बैठक में जिया चौधरी, शाकिर, ओमप्रकाश रवि, नजाकत अली, शिराज सिंह, हरीश कुमार, मुनव्वर सिंह, शाहिद मंसूरी, चतर सिंह रवि, ओमराज, जयपाल सिंह, विनीत आदि मौजूद रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं को किया जा रहा बदनाम
बसपा की नगराध्यक्ष शाहिद हुसैन की अध्यक्षता, शेख आफताब के संचालन में आयोजित बैठक में पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार जैन ने कहा कि कुछ भाजपा के लोग पार्टी के पदाधिकारियों को बेवजह बदनाम करने का काम कर रहे हैं। जबकि बदनाम करने वाले लोगों से बसपा का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियां पूर्ण करने के लिए जीजान से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रोहिताश कुमार, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, नईम सैफी, जावेद अख्तर, गय्यूर अली, इरशाद आदि रहे।