फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जा

कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जा

Tue, 12 Feb 2019 12:34 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कांजी हाउस की जमीन पर अवैध कब्जा
जमीन
कादराबाद। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला के ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व विभाग के अभिलेखों में करीब डेढ़ बीघा जमीन में कांजी हाउस के नाम से दर्ज है। इस जमीन पर राजस्व विभाग की मिलीभगत के चलते लोगों के अवैध कब्जे कर लिए हैं। शिकायत करने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने इस जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से गोवंश के संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में कांजी हाउस की जमीन पर लोगों के अवैध कब्जे हैं। इस जमीन पर चाय की दुकान, लोहे के खोखे रख कर कारोबार किया जा रहा है। कई लोगों ने भवन भी बना रखे हैं। ग्रामीण इसरार अहमद का कहना है कि गांव में कांजी हाउस की जमीन है। इस जमीन को कब्जामुक्त करा कांजी हाउस तैयार कराने की मांग एसडीएम से की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के सुशील कुमार का कहना है कि जब गांव में जमीन है तो उस जमीन पर कांजी हाउस अवश्य बनना चाहिए। जिससे आवारा गोवंश को उसमें रख कर संरक्षित किया जा सके और किसानों की फसलों को बर्बादी होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

नाप तौल तो होती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती
ग्रामीण महावीर सिंह ने कहा कि इस भूमि के नापतौल तो होती रहती है। लेकिन होता कुछ नहीं है। ग्रामीण नेमपाल ने कहा कि आवारा पशुओं के सड़क में खड़े हो जाने से स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान बुशरा खातून और उसके पति नफीस अली का कहना है कि जमीन हरहाल में कब्जामुक्त होनी चाहिए।

एसडीएम को अवगत करा दिया है : लेखपाल
लेखपाल आस मोहम्मद का कहना है कि मामला संज्ञान में है। एसडीएम को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही जमी को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। वहीं, एसडीएम का कहना है कि जांचकर कार्रवाई होगी। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed