फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भोजन न मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भूखी ही चली गई

भोजन न मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भूखी ही चली गई

Mon, 07 Jan 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
भोजन न मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भूखी ही चली गई
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय पोषण अभियान शिविर में शामिल होने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम समापन के बाद भोजन नहीं मिलने पर ब्लॉक के मेन गेट जमकर हंगामा किया और भूखी ही चली गई।
सोमवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत ब्लॉक कार्यालय परिसर में एक दिवसीय पोषण अभियान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने फ्रंट लाइन वर्करों को गांव में घर-घर जाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करने के निर्देश दिए। फ्रंट लाइन वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा, ग्राम प्रधानों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर फ्रंट लाइन वर्कर समय पहुंचे। इस दौरान गीता शर्मा, मनोतरी शर्मा, पंकज देवी, रेखा, किशोरी देवी, विजय लक्ष्मी, मनोहरी देवी, आदेश देवी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के समापन के बाद भोजन न मिलने पर ब्लॉक कार्यालय के मेन गेट पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ ग्राम प्रधानों को बैठने के लिए कुर्सी न मिलने से परेशानियों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में एसडीएम सदर बृजेश कुमार ने आंगनबाड़ियों को गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को खसरा व रुबेला का टीकाकरण कराने, कुपोषण से बचने के लिए साफ.-सफाई रखने आदि जिम्मेदारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना के कार्यवाहक सुपरवाइजर मुशर्रत जहां ने कहा कि आमंत्रित लोगों के लिए उत्तम गुणवत्ता का पर्याप्त मात्रा में भोजन की व्यवस्था की गई थी। कुछ आशा व एएनएम अधिक मात्रा में खाने के पैकेट ले जाने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, बिजनौर सीडीपीओ नागेंद्र मिश्र, सोहनवीर त्यागी, मानसिंह, बलराज सिंह, समरपाल सिंह, हरवीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed