फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अब 9706 लोगों को शौचालय बनाने का मौका

अब 9706 लोगों को शौचालय बनाने का मौका

Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अब 9706 लोगों को शौचालय बनाने का मौका
अमरोहा। शौचालय निर्माण के लिए अब 5931 और पात्रों को लाभ मिलेगा। इसके पहले 3775 का ब्योरा अपलोड है। नये लक्ष्य के नामों का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है अनुमति मिलने के बाद लाभार्थियों को अनुदान मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

देहात के ऐसे परिवार जिनके घर में शौचालय नहीं है। ऐसे परिवार के चिन्हांकन के लिए विशेष बेसलाइन सर्वे हुआ। पंचायती राज विभाग की ओर से 9706 लोगों का चिन्हांकन हुआ। जिनके घर में शौचालय बनाए जाएंगे, लेकिन निदेशालय की तरफ से महज 3775 लोगों का डाटा लॉक करने का आदेश मिला।
विज्ञापन

शासन ने फिलहाल दोबारा लक्ष्य में बढ़ोत्तरी कर दी। इसमें लघु और सीमांत किसान परिवार 3211, भूमिहीन खेतिहर मजदूर परिवार 2877, महिला मुखिया वाले परिवार 1976, अनुसूचित जाति जन जाति परिवार 1509 और दिव्यांग जन परिवार 75 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग अवशेष यानी 5931 पात्रों का ब्योरा अपलोड करने में जुट गया है। शुक्रवार को इंटरनेट स्पीड स्लो रही। इसके चलते वेबसाइट में ब्योरा अपलोड करने में कर्मचारी हलकान रहें। डीपीआरओ विमल कुमार ने बताया कि और लक्ष्य मिल गया है। पात्रों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed