फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली

Sat, 29 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली
विज्ञापन

नूरपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में पदयात्रा निकाली गई। रघुपति राघव राजा राम, पतित के पावन सीताराम की धुन के साथ निकाली गई यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को गांधी जी के अहिंसा व दया आदि आदर्श अपनाने का संदेश दिया।

शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह के नेतृत्व में रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर वापस रामलीला ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन के साथ, गांधी जी के विचारों की हत्या नही होने देंगे आदि नारे लगाए। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के विचारों का गुणगान करते हुए लोगों से उनके द्वारा दिखाए गए अहिंसा व दया के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पद यात्रा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, कुलमणी त्यागी, अशोक शर्मा, जयपाल सिंह, डॉ योगेश शर्मा, सरदार गुरमुख सिंह दीवान, इंतजार अहमद, सगीर अहमद, सलमान खान, वाजिद मंसूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed