फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रशासन और विद्युत निगम ने नांगलसोती में चलाया चैकिंग अभियान

प्रशासन और विद्युत निगम ने नांगलसोती में चलाया चैकिंग अभियान

Tue, 25 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन और विद्युत निगम ने नांगलसोती में चलाया चैकिंग अभियान
सौभाग्य योजना में 22 कनेक्शन किए नियमित
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती में प्रशासन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में विद्युत चोरी के कई मामले पकड़े गए। विद्युत निगम ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए सौभाग्य योजना में उनके विद्युत कनेक्शन नियमित कर दिए।
एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा के निर्देशन में नांगलसोती में रविवार की देर शाम विद्युत चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, एक्सईएन नरेश अरोड़ा, एसडीओ विकास कुमार, अशोक कुमार, जेई विकास कुमार, तीरथ राज की टीम ने नांगलसोती के घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शन जांच किए। विद्युत निगम की चेकिंग टीम ने 22 ग्रामीणों कटिया डालकर विद्युत चलाते पकड़ा। एक्सईएन और एसडीओ ने चेतावनी देते हुए सभी के विद्युत कनेक्शन सौभाग्य योजना में नियमित कर दिए। प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम पहुंचते ही नांगलसोती में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बड़े बकायादारों के काटे जाएंगे विद्युत कनेक्शन
नजीबाबाद। विद्युत निगम के एक्सईएन नरेश अरोड़ा के निर्देशन में 25 सितंबर 2018
आज से तीन दिन तक राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाएगा। एसडीओ विकास कुमार के अनुसार टीमें नगर क्षेत्र में घर- घर जाकर विद्युत बिलों का बकाया जमा करेंगी। तीन माह से बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के साथ 10 हजार रूपये से अधिक के बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे जाएंगे। एसडीओ ने बताया नगर क्षेत्र में 10 हजार से अधिक के तीन हजार से अधिक और एक लाख से अधिक के 100 से अधिक विद्युत बकायादार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed