{"_id":"5b917021867a5501332a5150","slug":"91536258081-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिरक्षण कक्ष का ताला लगाकर प्रतिरक्षण अधिकारी हुई अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिरक्षण कक्ष का ताला लगाकर प्रतिरक्षण अधिकारी हुई अनुपस्थित
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिना सूचना दिए ताला लगा कर चली गई प्रतिरक्षण अधिकारी
नूरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रतिरक्षण अधिकारी गोमती कोरंगा दो दिन पूर्व बिना कोई सूचना दिए प्रतिरक्षण कक्ष का ताला लगाकर चली गईं। प्रतिरक्षण कक्ष में ताला लगा होने से उसमें लगे डीप फ्रीजर में रखी वैक्सीन के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर मामले की सूचना दे दी है।
नूरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गोमती कोरंगा आईओ (प्रतिरक्षण अधिकारी) के पद पर कार्यरत हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि गोमती कोरंगा चार अगस्त से बिना कोई पूर्व सूचना दिए अनुपस्थित चल रही हैं। वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने प्रतिरक्षण कक्ष का ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गईं। प्रतिरक्षण कक्ष में लगे डीप फ्रीजर में रखी वैक्सीन के तापमान को समय पर जांचना पड़ता है। कक्ष में ताला लगा होने के कारण तापमान की जांच नहीं हो पा रही है। यदि डीप फ्रीजर बंद पड़ गए तो उसमें रखी वैक्सीन खराब हो सकती है।
उन्होंने सीएमओ से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, गोमती कोरंगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एएनएम का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एएनएम ने आरोप लगाया कि जिले के उच्चाधिकारियों के संरक्षण के चलते वह मनमानी पर उतारू हैं। एएनएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल का स्थानांतरण रद्द किए जाने व गोमती कोरंगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मिथलेश चौहान, मिथलेश त्यागी, पूनम देवी, सुमनलता, इंदू, सीमा भारद्वाज आदि एएनएम मौजूद रहीं। ------------- कोट
विज्ञापन
प्रतिरक्षण अधिकारी गोमती कोरंगा ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने छुट्टी का प्रार्थना पत्र प्रभारी चिकित्साधिकारी को भेज दिया था। कक्ष की चाबी भी पीएचसी पर रखी है। एक षड्यंत्र के तहत उनके विरुद्ध धरना दिया जा रहा है।