{"_id":"5b7c60f142c7924656042877","slug":"91534877937-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत के अवैध ख्ननन के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत के अवैध ख्ननन के विरोध में प्रदर्शन
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन रोकने के लिए थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
स्योहारा। रामगंगा नदी से रेत खनन रोकने को लेकर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी और रेत निकालने पर शासन व प्रशासन द्वारा रोक लगी हुई है, लेकिन थाना क्षेत्र में अनेक स्थानों पर खनन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी जब अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया तो नाराज होकर थाने पहुंचकर प्रदर्शन करना पड़ा।
स्योहारा से सटे गांव रैहनी में रामगंगा नदी में कुछ खनन माफिया रेत का अंधाधुंध खनन करा रहे हैं। इसके कारण जिला बिजनौर की सीमा पर बसे मुरादाबाद जनपद के गांव काजीपुर व दरियापुर रफायतपुर को रामगंगा नदी पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण अनेक बार अधिकारियों से इस कि शिकायत कर चुके हैं, लेकिन रेत का अवैध बदस्तूर जारी है। गांव दरियापुर रफायतपुर के ग्रामीण खेम सिंह, किशनस्वरूप सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, करन सिंह, रमेश सिंह आदि का कहना है रैहनी में रामगंगा नदी से प्रतिदिन 25 से 30 ट्रैक्टर ट्राली रेत का खनन किया जाता है। रेत के खनन से उनके गांव जाने वाली सड़क खराब हो जाती है। मुरादाबाद जनपद के दरियापुर रफ़ायतपुर के ग्रामीण महिला और बच्चों सहित बाजार, इलाज शिक्षा आदि के लिए स्योहारा आते हैं। स्योहारा आने के लिए रामगंगा नदी को पैदल ही पार करते हैं। रेत के खनन होने के कारण रामगंगा गहरी हो जाती है। इसके कारण दुर्घटना होने का खतरा रहता बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि थाने में किसी अधिकारी के न होने के कारण वे तहरीर देकर लौट आए हैं। यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो एसडीएम धामपुर के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।