{"_id":"5b6de3164f1c1bed5e8b8487","slug":"91533928214-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, चालक ट्रक समेत फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, चालक ट्रक समेत फरार
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
बिजनौर। ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजन अपने घर पर ले गए। शुक्रवार को गांव रामपुर बकली निवासी अनिल कुमार (18) अपने भाई के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। पीली चौकी के सामने पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक पर पीछे बैठा अनिल सड़क पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इतने में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर ले गए।