फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्राम प्रधान के खिलाफ गरजे डाकेवाली डगरोली के ग्रामीण

ग्राम प्रधान के खिलाफ गरजे डाकेवाली डगरोली के ग्रामीण

Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के खिलाफ गरजे डाकेवाली डगरोली के ग्रामीण
अमरोहा। गंगेश्वरी ब्लाक के गांव डाकेवाली डगरौली के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में ग्राम प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर तीन-तीन हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव डाकेवाली डगरौली के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। डीएम हेमंत कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि प्रधान ने लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण के लिए धनराशि नहीं भेजी है। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान पैसा भेजने से पहले तीन-तीन हजार की वसूली कर रहा है। ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भिजवाने और शौचालय बनवाने के नाम वसूली करने के आरोप में कानूूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान हीरा सिंह, करन सिंह, सतवीर, गन्ने सिंह, देवेंद्र, सुरेश, सतपाल, लेखराम, जितेंद्र, रामकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed