{"_id":"5b5629524f1c1b6f668b51dc","slug":"91532373330-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि को देखते हुए तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसका नंबर 01342-264048 है। बाढ़ की स्थिति होने पर एसडीएम से 9454416896, तहसीलदार से 9454416904 तथा नायब तहसीलदार से 9140903240 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
मानदेय दिलाने की मांग
बिजनौर। प्रेरक एकता कल्याण समिति की बैठक में प्रदेश सरकार से उनका 21 महीने से रुका मानदेय देने की मांग की गई। मानदेय भुगतान साक्षरता अभियान में शत प्रतिशत भागीदारी के लिए 20 अगस्त को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेघराम बेनी, सुरेंद्रपाल, पुखराज मलिक, इसरार अहमद, बाबूराम, परवेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
पशुओं का उपचार किया
बिजनौर। हल्दौर विकास खंड के गांव धर्मपुरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इसमें पांच पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, छह पशुओं का बधियाकरण, 47 पशुओं की सामान्य चिकित्सा की गई। 105 पशुओं को कृमि नाशक दवा पिलाई गई। 55 पशुओं को बांझपन खत्म करने की चिकित्सा दी गई व 466 पशुओं का गलघोंटू बीमारी से रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया। डा.सौरभ कुमार, डा. पुष्प कुमार, डा. शगुफ्ता ने पशुओं का उपचार किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान ममता चौधरी, पशुधन प्रसार अधिकारी उदयराज सिंह, यशपाल, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।