{"_id":"5b54d5ac4f1c1b6f668b4f01","slug":"91532286380-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजुकेटर्स वॉट्सएप ग्रुप बना प्रेरणा का स्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजुकेटर्स वॉट्सएप ग्रुप बना प्रेरणा का स्रोत
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थी जगा रहे पॉलिथीन उन्मूलन की अलख
नजीबाबाद। पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध के बाद समाज में जागरूकता लाने के लिए शिक्षण संस्थाओं को व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया है । जिसके द्वारा एसडीएम और सीओ स्वयं विद्यार्थियों को जागरूकता के लिए प्रेरित कर रहे हैं ।
पॉलिथीन उन्मूलन के लिए समाज को जागरूक करने में एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा और राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.अनामिका यादव की प्रेरणा से शिक्षण संस्थाओं का यह ग्रुप तैयार किया गया है। ग्रुप को बने अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है, कि दो दर्जन से अधिक विद्यालय इस ग्रुप से जुड़ चुके हैं। विद्यालयों द्वारा पॉलिथीन प्रतिबंध के प्रति समाज को जागरूक बनाने की रैली और संगोष्ठी इस ग्रुप में छाई हुई है।
एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा स्वयं पॉलिथीन उन्मूलन रैलियों में पहुंचकर विद्यार्थियों में जोश भर रहे हैं। एसडीएम पॉलिथीन प्रतिबंध के प्रति निकलने वाली रैलियों के उद्घाटन तक सीमित नहीं विद्यार्थियों के साथ रैलियों में प्रतिभाग करते हैं, रैली समाप्त होने पर विद्यार्थियों को पॉलिथीन इस्तेमाल से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव से अवगत कराते हैं। व्हाट्सएप ग्रुप पर एसडीएम लगातार निगाह रखते हैं। जब भी कोई विद्यालय रैली और संगोष्ठी की सूचना ग्रुप पर देता है तो एसडीएम उसकी सराहना करते हैं।
विज्ञापन
परिवार के लिए प्रेरणा बन रहे विद्यार्थी
नजीबाबाद। विद्यार्थी पॉलिथीन उन्मूलन के जागरूकता अभियान तक ही सीमित नहीं हैं। घर जाकर भी विद्यार्थी माता-पिता से पॉलिथीन इस्तेमाल से होने वाले खतरों पर चर्चा करने लगे हैं। अभिभावक सुरेंद्र कुमार और निशांत का कहना है कि पॉलिथीन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य, भूमि और पर्यावरण प्रभावित होने की जानकारी बच्चे परिवार में शेयर कर रहे हैं।