{"_id":"5b2bf1a34f1c1bb06e8b91be","slug":"91529606563-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण न होने से व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण न होने से व्यापारियों में रोष
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग निर्माण पूरा न होने पर रोष
नूरपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में पीडब्लूडी द्वारा कस्बे में अभी मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा न किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा रोड पर हुई व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष तसलीम अहमद ने कहा कि मुरादाबाद रोड के निर्माण का कार्य पिछले दो वर्ष से चल रहा है, लेकिन कस्बे में अभी निर्माण पूरा नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर खुदाई कर गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को व्यापारी एकत्र होकर नूरपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान मुकुल अग्रवाल, रवेंद्र सिंह, संदीप जोशी, अंकित जोशी, शाहनवाज मलिक, जावेद इदरीशी आदि मौजूद रहे।