फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोकेंद्र की विरासत नहीं बचा पाईं अवनी

लोकेंद्र की विरासत नहीं बचा पाईं अवनी

Fri, 01 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
लोकेंद्र की विरासत नहीं बचा पाईं अवनी
बिजनौर। भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह अपने पति लोकेंद्र चौहान की विरासत को नहीं बचा पाईं। चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी नईमुल हसन से वह मात खा गईं। सभी को उम्मीद थी कि अवनी सिंह अपने पति की विरासत को बचाने में कामयाब हो जाएंगी, पर चुनाव में ऐसा नहीं हुआ और क्षेत्र की जनता ने उन्हें नकार दिया।
विज्ञापन

लोकेंद्र चौहान की मौत के बाद परिवार में ही सियासत का खेल शुरू हो गया था। इसका खुलासा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लोकेंद्र चौहान के गांव आलमपुरी पहुंचने पर हुआ था। दोनों नेताओं से लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह ने अलग से बात की थी। अपने दोनों बेटों व अपने भविष्य के लिए खुद टिकट मांगा था। लोकेेंद्र चौहान के बड़े भाई सीपी सिंह चाहते थे कि टिकट उन्हें मिले। भाजपा नेताओं ने भी पार्टी हाईकमान को अवनी सिंह के नाम पर मुहर लगा दी थी, तभी से अवनी सिंह का टिकट पक्का माना जा रहा था। सबको उम्मीद थी कि अवनी सिंह अपने पति लोकेंद्र सिंह की विरासत को बचाने में कामयाब होंगी और लोकेंद्र चौहान के घर का राजनीति वजूद कायम रहेगा। पर चुनाव में ऐसा नहीं हुआ। अवनी सिंह अपने पति की विरासत को बचाने में कामयाब नहीं हुईं। क्षेत्र की जनता ने उन्हें नकार दिया। यही वजह रही कि भाजपा से जुड़ा वोट भी नईमुल हसन की तरफ खिसक गया। लोकेंद्र चौहान की नूरपुर सीट पर जड़ें काफी मजबूत हो गई थीं। वह चुनाव के दौरान जानते थे कि उन्हें कब क्या दांव खेलना है। जो भी वे दांव खेलते थे उसमें कामयाबी मिलती थी। लोकेंद्र चौहान की तरह अवनी सिंह कोई ऐसा दांव नहीं खेल पाईं। इसी कारण उन्हें चुनाव में परास्त होना पड़ा।
विज्ञापन


नूरपुर चुनाव 2012
लोकेंद्र चौहान भाजपा 47229
मोहम्मद उस्मान बसपा 41917
कुतबुद्दीन सपा 34694
यशपाल सिंह रालोद 10509
अफजाल रालोमं 788
गौहर इकबाल महान दल 32099
जहीर अहमद रापद 828
धर्मेंद्र रालोनिपा 558
नपेंद्र रानिपा 498
निपेंद्र रामद 3171
प्रीतम सिंह लोकदल 1885
सैय्यद अली आरविपा 1658

नूरपुर विधानसभा चुनाव 2017
लोकेंद्र चौहान भाजपा 79172
नईमुल हसन सपा 66436
गौहर इकबाल बसपा 45902
योगेश कुमार रालोद 2172
महबूब पीस पार्टी 811
राजपाल असपा 308
विजयपाल सिंह महान दल 5338
अमित कुमार निर्दलीय 753
दिनेश कुमार निर्दलीय 376
रावेंद्र कुमार निर्दलीय 243
हरस्वरूप सिंह निर्दलीय 482
नोटा 1115
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed