{"_id":"5ada39864f1c1b9e098b5989","slug":"91524251014-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद/मंडावली । उज्ज्वला दिवस के अंतर्गत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पात्र महिलाओं को कुकिंग गैस कनेक्शन बांटे गए ।
गांव हुसैनपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह ने हिंदुस्तान गैस एजेंसी की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 102 लाभार्थियों को कुकिंग गैस कनेक्शन बांटे। एजेंसी स्वामी विजय अग्रवाल ने बताया कि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय योजना के राशन कार्ड धारक परिवारों को शामिल किया गया है। भाजपा नेत्री मोनिका की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में यशवीर सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। मुख्य अध्यापक आबिद कुरैशी, शिक्षिका राजकुमारी ने कहा कि सरकार ने योजना से महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। ग्राम प्रधान फहमीद अहमद, अब्दुल समद, रेमी सिंह, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।
नजीबाबाद गैस सर्विस की ओर से गांव अलीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तरुण अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, बिंदू सराफ, ग्राम प्रधान नफीस अहमद ने 20 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुकिंग गैस कनेक्शन प्रदान किया। एजेंसी स्वामी रोहित राज ने उपभोक्ताओं को सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की वचनबद्धता दुहराई। भावना सिंह, खेमचंद, कमल सैनी आदि उपस्थित रहे। उधर, मंडावली शिव मंदिर पर शाकुंतलम इंडियन गैस एजेंसी की ओर से मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजीव त्यागी, सहकारी समिति मुस्सेपुर की चेयरपर्सन सनोज देवी ने पात्र महिलाओं को कुकिंग गैस कनेक्शन प्रदान किए। ग्राम प्रधान मिद्दू ठेकेदार की अध्यक्षता व अब्दुल रहमान के संचालन में हुए कार्यक्रम में संयोजक नीलम कर्णवाल, संचालक धनंजय, सुनील त्यागी, ओमप्रकाश, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।