{"_id":"5acd0e024f1c1b613e8b4714","slug":"91523387906-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की जनसभा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की जनसभा स्थगित
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश यादव की जनसभा स्थगित
बिजनौर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर 29 मई को प्रदर्शनी मैदान में होने वाली जनसभा स्थगित हो गई है। 29 मई को बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में होने वाली जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए सपाइयों ने पूरे जोर लगा रखे थे। पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश महीनों से इसके लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। इस बीच नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत के बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव की तैयारी को देखते हुए पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने लखनऊ में अखिलेश यादव से बात की और पूरी स्थिति के बारे में बताया। स्वामी ओमवेश से बात कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 29 मई को होने वाली जनसभा को स्थगित कर दिया है। जिला प्रवक्ता अखलाक पप्पू के अनुसार सभी कार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुटे हैं।
रालोद की मासिक बैठक 14 को
बिजनौर। रालोद की मासिक बैठक 11 अप्रैल के बजाए 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पार्टी कार्यालय पर मनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया है।