{"_id":"5abfca4a4f1c1bc5618b4c15","slug":"91522518602-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक के बीच ट्रक बंद होने से ट्रेन रोकी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक के बीच ट्रक बंद होने से ट्रेन रोकी गई
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। अम्हेड़ा रेलवे फाटक के बीच माल से लदा ट्रक अचानक बंद होकर रुक गया। गेट मैन ने फाटक की ओर आती सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन को लाल झंडी का संकेत देकर रुकवाया। खड़े ट्रक को ट्रैक्टर से खिचवाकर फाटक से बाहर निकाला। ट्रेन लेट हो गई, और उसके यात्रियों में हड़कंप मच गया।
मुरादाबाद-बिजनौर हाइवे पर स्थित अम्हेड़ा रेलवे फाटक पर शनिवार की सुबह करीब दस बजे एक माल से लदा ट्रक बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। ट्रक रेलवे लाइन के बीचोंबीच बंद होकर रूक गया। इसी दौरान गेट मैन (एलआर) छोटू सिंह को फोन पर उसके फाटक पर सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन शीघ्र पहुंचने, और फाटक बंद करने की सूचना मिली। रेलवे लाइन पर से बंद ट्रक को उसके चालक ने उसे चालू करने का काफी प्रयास किया। लेकिन ट्रक चालू न हो सका। इससे गेट मैन के हाथ-पैर फूल गए। गेटमैन ने सक्रियता का परिचय देते हुए चांदपुर की ओर से आती ट्रेन की ओर दौड़ कर उसके चालक को लाल झंडी का संकेत देकर ट्रेन रुकवाई। अचानक जंगल में ट्रेन रुकने से उसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गेट मैन ने फोन से अपने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। गेट मैन ने ग्रामवासियों की मदद से रेलवे लाइन पर खड़े ट्रक को एक ट्रैक्टर से खिंचवाकर फाटक से बाहर निकलवाया। ट्रक के रेलवे लाइन से हटवाने के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। ट्रेन रुकी खड़ी रहने के कारण अपने निर्धारित समय से कुछ लेट हो गई। ट्रक हटवाकर गेट मैन फाटक बंद कर ट्रेन को रवाना करवाया। गेट मैन की सक्रियता से गंभीर हादसा होने से बाल- बाल बच गया। उधर स्थानीय रेलवे स्टेशन मास्टर गौरव शर्मा ने ट्रेन के अपने निर्धारित समय से कुछ लेट होने की पुष्टि की है।