{"_id":"5abaaba84f1c1ba6768b7ff7","slug":"91522183080-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। विद्युत कर्मियों ने बैठक करके पांच जिलों में बिजली के निजीकरण का विरोध जताया।
विद्युत वितरण मंडल अमरोहा के परिसर में बिजली कर्मचारी और अधिकारी एकत्र हुए। इन्होंने कार्य बहिष्कार करते हुए बैठक शुरु कर दी। आलोक कुमार गोयल ने कहा कि 19 मार्च से लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यूपी सरकार को निजीकरण के फैसले को वापस लेना चाहिए। अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही। अगर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल के साथ अनशन पर चले जाएंगे। संजय सैनी ने कहा कि पांच जिलों की बिजली निजी हाथों में सौंपने से उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। वहीं विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों का भविष्य भी दांव पर लगा है। सुरेश वर्मा ने कहा कि किसी भी कीमत पर निजी हाथों में बिजली व्यवस्था को नहीं सौंपने दिया जाएगा। सरकार मनमानी के चलते बिजली का निजीकरण करने पर तुली हुई है। इस अवसर पर प्रमोद कुमार यादव, नरेंद्र कुमार, गुलशन गोयल, नरेश कुमार, चमन प्रकाश, आरपी सिंह, अरविंद नागर, एसके त्रिपाठी, नरेंद्र कुुमार, गुरुदेव सिंह, विनीत कुमार, गजेंद्र सिंह, उदयराज आदि मौजूद रहे।