फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामकुमार धनकड़ को किया याद

रामकुमार धनकड़ को किया याद

Tue, 20 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रामकुमार धनकड़ को किया याद
बिजनौर।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे रामकुमार सिंह धनकड़ की प्रथम पुण्य तिथि पर हवन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। किसानों हितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। साथ हीकिसानों के हकों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया गया।
भाकियू की ओर से गन्ना समिति के कार्यालय में हवन किया गया। राम अवतार सिंह, बलराम सिंह एवं विनोद पराशर ने रामकुमार धनकड़ से जुड़ी यादों के कई प्रसंग सुनाए। इस मौके पर किसानों ने रामकुमार धनकड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में किसानों ने 27 मार्च को प्रस्तावित आंदोलन में सहयोग करने का आह्वान किया। किसानों ने डीजल के दाम कम करने, बिजली की दरों को घटाने, गन्ने की बकाया धनराशि का अविलंब भुगतान कराने की मांग की। इस मौके पर अतुल कुमार, कुलदीप सिंह, संदीप त्यागी, धर्मवीर धनकड़, दिनेश कुमार, विजय सिंह, वीर सिंह, प्रमोद कुमार, होशियर सिंह, लुधियान सिंह, जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मधु मक्खियों से किसान हुए परेशान
बिजनौर। भाकिूय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह धनकड़ की प्रथम पुण्य तिथि पर गन्ना समिति कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अचानक ही मधुमक्यिां उड़ कर आ गई तथा कई किसानों को काटने लगी। इससे किसानों में हड़कंप मच गया। हवन के धुंए के कारण मक्खियां उड़ने लगी। किसान मधु मक्खियों से बचने के लिए इधर उधर छुपने लगे। किसी तरह से मधुमक्खियों ने किसानों का पीछा छोड़ा। तब जाकर किसानों ने दोबारा से गोष्ठी आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed