Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मॉडल इंटर कॉलेज बन रहा %खंडहर%

मॉडल इंटर कॉलेज बन रहा %खंडहर%

Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मॉडल इंटर कॉलेज बन रहा %खंडहर%
नजीबाबाद/भागूवाला। दूरस्थ ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से शुरू किए गए प्रयास मजाक बनकर रह गए। जंगल से सटे गांव सबलगढ़ में करोड़ों की लागत से स्थापित किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में लिए गए प्रवेश गत वर्ष अन्य विद्यालयों में समायोजित कर दिए गए। इस वर्ष शिक्षासत्र शुरू होने की संभावना बनी है।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर गांव सबलगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का निर्माण किया गया था। करीब साढ़े तीन वर्ष पहले बनकर तैयार हुए कॉलेज के भवन में एक माह के भीतर शुरू हो रहे नए शिक्षासत्र में प्रवेश शुरू होने की संभावना क्षीण है। शिक्षा विभाग द्वारा गत शिक्षासत्र में शुरू की गई प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक बनकर रह गई।
विज्ञापन

जुलाई में कॉलेज में कक्षा छह में 20 और कक्षा नौ में 25 विद्यार्थियों का प्रवेश दिया गया था। शिक्षासत्र संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधन न जुटा पाने के कारण शिक्षा विभाग को बैकफुट पर जाना पड़ा। गत शिक्षासत्र में कक्षा छह में जिन विद्यार्थियों का प्रवेश लिया गया था, उन्हें पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबलगढ़ और कक्षा नौ में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को राजकीय इंटर कॉलेज भागूवाला में समायोजित किया गया। जिससे नजदीक नये मॉडल विद्यालय में पढ़ाई शुरू होने की अभिभावकों और छात्रों की खुशी कुछ समय के लिए सीमित होकर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल इंटर कॉलेज के दो मंजिले भवन में करीब 18-20 कमरे बने हैं। आज तक भी कॉलेज में बिजली का कनेक्शन नहीं लिया गया और न ही पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। कॉलेज में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण देने की ओर भी ध्यान नहीं दिया गया। राजगढ़ वन रेंज की सीमा पर स्थित मॉडल इंटर कॉलेज जिस क्षेत्र में बना है वहां जंगली हाथियों और जंगली जानवरों का खतरा है। शिक्षा विभाग की उदासीनता से शरारती तत्वों ने अब भवन को क्षति पहुंचाना शुरू कर दिया है। शीशे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त की जा चुकी हैं। दो सप्ताह बाद नया शिक्षासत्र शुरू हो रहा है लेकिन मॉडल इंटर कॉलेज में नये शिक्षासत्र मेें समय पढ़ाई शुरू हो पाएगी इसके आसार कम हैं।

नए शिक्षासत्र से होगी पढ़ाई : डीआईओएस
नजीबाबाद। डीआईओएस बिजनौर राजेश कुमार ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी, मगर संसाधनों के अभाव में इसे बीच में रोक देना पड़ा था। डीआईओएस ने एक अप्रैल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर सबलगढ़ में शिक्षासत्र शुरू हो जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था कॉलेज की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। स्टाफ भेजने की भी कार्रवाई की जा रही है।


शिक्षासत्र शुरू नहीं हुआ तो करेंगे विरोध
भागूवाला। ग्राम प्रधान घसीटा सिंह का कहना है कि यदि नये शिक्षासत्र में भी मॉडल राजकीज इंटर में प्रवेश प्रक्रिया के साथ पढ़ाई शुरू नहीं होती तो क्षेत्रीय ग्रामीण शिक्षा विभाग की उदासीन रवैये के विरुद्ध आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed