{"_id":"5a3c01854f1c1b156b8bda6d","slug":"91513881989-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राले के नीचे दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राले के नीचे दबकर चालक की मौत
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर (ब्यूरो) । गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए।
नगीना देहात के गांव समसपुर निवासी मगन पाल सिंह (48) बरकातपुर शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्राली चलाता था। वह बुधवार की शाम गांव मंडावर के गांव रानीपुर स्थित सेंटर से गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्राली लेकर शुगर मिल जा रहा था। गांव रानीपुर के निकट ही उसका ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे चालक मगन पाल सिंह दब गया। राहगीरों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल जेसीबी मशीन से चालक को ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।