फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चुनाव पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

चुनाव पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

Wed, 15 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
चुनाव पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर
बिजनौर। प्रशासन निकाय चुनाव पर पैनी नजर रखे हुए हैं। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्रों की पूरी तरह घेराबंदी रहेगी। इसके लिए मतदान केंद्रों को संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस कैटागिरी में बांटा गया है। नजीबाबाद नगर पालिका अति संवेदनशील प्लस मानी गई है। नौ नगर पालिकाओं व पांच नगर पंचायतों में भी सामान्य मतदान केंद्र नहीं है। इन केंद्रों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

प्रशासन निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराने के लिए कोई कसर छोडना नही चाहता है। जिले की नगरपालिकाओं में 200 मतदान केंद्रों 719 मतदेय स्थल तथा नगर पंचायतों के 45 मतदान केंद्रों पर 143 मतदेय स्थल है। प्रशासन ने नगरपालिका व नगर पंचायतों के मतदान केंद्रों व मतदान स्थलों को अलग-अलग भागों में बांटा है। नगरपालिका नजीबाबाद 23 मतदान केंद्रों पर 93 बूथों को संवेदनशीलता की कैटागिरी में रखा गया है। अति संवेदनशील प्लस कैटागिरी के सर्वाधिक मतदेय स्थल नजीबाबाद में है। इसके बाद किरतपुर व चांदपुर नगरपालिका नंबर है। नगर पंचायतों में सहसपुर में सर्वाधिक 11 अति संवेदनशील प्लस कैटागिरी के मतदेय स्थल है। प्रशासन ने 12 नगर पालिकाओं के 199 मतदान केंद्रों के 719 मतदान स्थलों को व नगर पंचायतों के 46 मतदान केंद्रों के 143 मतदेय स्थलों को संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस की कैटागिरी में रखा है। नगर पालिका हल्दौर, नजीबाबाद, किरतपुर, चांदपुर, नूरपुर, अफजलगढ़, शेरकोट, स्योहारा व नगीना में न तो कोई सामान्य मतदान केंद्र है और न ही सामान्य मतदेय स्थल है। नगरपालिका बिजनौर का एक, धामपुर के छह, नहटौर के आठ मतदेय स्थल सामान्य कैटागिरी में है। नगर पंचायत झालू, जलालाबाद, बढ़ापुर, सहसपुर व साहनपुर का कोई भी मतदान व मतदेय स्थल सामान्य कैटागिरी में नही है। नगर पंचायत मंडावर में मात्र पांच मतदेय स्थल सामान्य कैटागिरी में रखे गए है। निर्वाचन कार्यायल के सूत्रों के अनुसार संवेदनशील, अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस कैटागिरी के मतदेय स्थलों पर गड़ी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


नगर पालिकाओं के मतदेय स्थल पर नजर
नगर पालिका संवेदनशील अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस सामान्य
बिजनौर 27 50 11 01
हल्दौर 13 10 03 00
नजीबाबाद 03 72 18 00
किरतपुर 04 41 12 00
चांदपुर 14 51 12 00
नूरपुर 12 20 11 00
धामपुर 20 17 07 06
नहटौर 22 18 06 08
अफजलगढ़ 13 09 06 00
शेरकोट 20 33 10 00
स्योहारा 25 23 06 00
नगीना 39 31 07 00
नगर पंचायत
झालू 14 05 02 00
मंडावर 11 02 05 05
जलालाबाद 02 18 03 00
बढ़ापुर 11 12 04 00
सहसपुर 08 09 11 00
साहनपुर 03 15 03 00
सभी आंकड़े निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त हुए हैं।
नगर पालिका बिजनौर में एक, धामपुर में दो व नहटौर में चार मतदान केंद्र सामान्य कैटागिरी में हैं, जबकि नगर पंचायत मंडावर के 60 मतदान केंद्रों में केवल एक मतदान केंद्र सामान्य कैटागिरी में है। बिजनौर में कुल 25, धामपुर में 18 और नहटौर में 16 मतदान केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed