{"_id":"5a09e54a4f1c1b97678bb3c6","slug":"91510597962-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लंबे इंतजार के बाद यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार जिले में 114 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें वित्तविहीन विद्यालय मात्र 35 हैं। परिषद ने कड़ा रुख अपनाते 76 वित्तविहीन विद्यालयों का पत्ता काट दिया है।
शासन ने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने का एलान किया है। इसके अंतर्गत परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 40 बिंदुओं पर विद्यालयवार जानकारी मांगी गई थी। हर बिंदु के अंक तय थे। जैसे कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने पर दस अंक कट जाएंगे। इसके बाद विद्यालयवार मेरिट बनी। लंबे इंतजार के बाद बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। परिषद ने 14 राजकीय इंटर व हाई स्कूल, 65 शासन से सहायता प्राप्त विद्यालय तथा 35 वित्त विहीन विद्यालयों को बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया है। बोर्ड ने जिन वित्तविहीन स्कूलों का पत्ता काटा है ,उनमें गहरी मायूसी है। सोमवार को डीआईओएस दफ्तर में इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की लाइन लगी रही । डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार केंद्रों के निर्धारण के बारे में यदि कोई विसंगति है प्रधानाचार्य अपनी आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं।