फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीन दिन बाद भी नेशनल हाईवे पर नहीं खुला जाम, जनता हलकान

तीन दिन बाद भी नेशनल हाईवे पर नहीं खुला जाम, जनता हलकान

Sun, 05 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी नेशनल हाईवे पर नहीं खुला जाम, जनता हलकान
बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम से निजात नहीं मिल रही है। तीन दिन से लगे जाम से लोग रोज हलकान हो रहे हैं। रविवार को भी जाम की वजह से इस मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। जाम की वजह से 15 मिनट का सफर दो घंटे में पूरा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात से दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगना शुरू हुआ था। बैराज पर गंगा मेला लगने के कारण जाम बढ़ता गया। दिल्ली पौड़ी हाईवे पर बिजनौर से मीरापुर तक सड़क गड्ढ़ों में तब्दील है। ट्रक का या किसी बड़े वाहन का पहिया गड्ढ़े में पड़ते ही उसमे पंक्चर हो जाता है। पंक्चर होने से वाहन सड़क पर ही खड़ा रहता है। इस कारण जाम लग जाता है। पहले से यह मार्ग जाम लगने के लिए बदनाम रहा है। गंगा मेला लगने पर जाम और बढ़ गया। जाम के कारण वाहन इस मार्ग पर रेंगते रहे। दिल्ली से बिजनौर आने के लिए लोगों को 25 घंटे तक सफर करना पड़ा। बृहस्पतिवार की रात से लगा जाम रविवार तक पूरी तरह नहीं खुल पा रहा है। रविवार को यह जाम लगा रहा। रविवार को जाम के कारण बिजनौर से बैराज की दस किलोमीटर की दूरी दो से ढाई घंटे में तय हो रही है। इस मार्ग से जाने वाले लोग जाम में फंसने के कारण समय पर अपने गंतव्यों को नहीं पहुंच पा रहे हैं। सुबह से लगा जाम शाम तक रूक रूक कर लगता रहा। पुलिस एक साइड के वाहनों को रोक कर दूसरी साइड के वाहनों को निकालने में लगी रही। इसके बाद भी जाम से निजात नहीं मिली। बाहर से आने वाले लोग इस मार्ग पर जाम लगने की जानकारी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed