{"_id":"59c013914f1c1b2d688b5415","slug":"91505760145-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बीएसए कार्यालय पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक बीएसए कार्यालय पर देंगे धरना
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक बीएसए कार्यालय पर देंगे धरना
बिजनौर। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग को लेकर 25 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक श्याम बिहार कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य ने कहा कि शिक्षकों की कई समस्याएं लंबित चल रही हैं। अभी तक शिक्षकों की मांगों का निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संघ अब चुप नहीं बैठेगा । शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर 25 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने अशासकीय स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अनुदान सूचि में शामिल कराने, शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग की। बैठक में रमेश चंद्रशर्मा, ओमपाल सिंह, गजराज सिंह, सत्यपाल सिंह, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, सुधीर कुमार राजपूत, नवदीप सिंह, योगेश कुमार, कमलवीर सिंह आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन सुधीर कुमार आर्य ने किया।