{"_id":"59b438d34f1c1beb7f8b578f","slug":"91504983251-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ने बरामद कराई घटना में प्रयुक्त कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी ने बरामद कराई घटना में प्रयुक्त कार
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। विक्रांत हत्याकांड के आरोपी सानू को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर अपहरण करने में प्रयोग की गई हरियाणा नंबर की कार गांव थंबूबाला के जंगल से बरामद की हैं।
गांव सहसूवाला निवासी विक्रांत आठ अगस्त की दोपहर अपने साथी प्रांसु के साथ बाइक से कोतवाली की ओर से बरूकी जा रहा था। कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर गांव शादीपुर के पास कार सवार बदमाशों ने विक्रांत का अपहरण कर लिया था। तीन घंटे बाद विक्रांत का शव महेश्वरीजट में गन्ने के खेत मेें मिला था। विक्रांत के पिता करतार सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली बिजनौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर पृथी उर्फ आदमपुर निवासीगण अंकित उर्फ बाबू, अतुल उर्फ छोटे, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव थंबूबाला निवासी सानू एवं गांव हरदासपुर माडे़ निवासी भोलू समेत अन्य अज्ञात हत्यारोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 10 अगस्त को घटना के मुख्य आरोपी आदमपुर निवासी बाबू और छोटे को शादीपुर-किरतपुर मार्ग पर स्थित गांव गनौरा के पास से हत्या में प्रयुक्त एक-एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफतार कर लिया था। तीसरे आरोपी सानू उर्फ शान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी थंबूबाला ने 28 अगस्त को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। विवेचनाधिकारी ने सीजेएम बिजनौर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर सानू को रिमांड पर लेने का आग्रह किया। सीजेएम ने शनिवार को 12 घंटे का रिमांड दे दिया। विवेचनाधिकारी शैलेंद्र प्रताप गौतम ने सानू को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर अपहरण में प्रयोग की गई आल्टो कार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव थंबूबाला के जंगल में बंद पड़े अस्पताल के पास से बरामद कर लिया। सानू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी बाबू ने घटना के बाद पकड़े जाने के डर से कार को छिपाने के लिए मेरे पास छोड़ गया था।