फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जनपदीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

जनपदीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

Wed, 30 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन
चांदपुर । हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में आयोजित जनपदीय कबड्डी टूर्नामेंट में जनपद के समस्त पांचों क्षेत्रीय टीमों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को प्रधानाचार्य विनेश त्यागी के निर्देशन में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अरविंद्र कुमार मित्तल और प्रबंधक प्रभाष चंद्र मित्तल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। सीनियर टीमों के बीच चार राउंड के मुकाबले के बाद मंडलीय टूर्नामेंट के लिए जनपदीय टीम का गठन किया गया। सब जूनियर कबड्डी टीमों के मुकाबले के बाद मंडलीय सब जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट के लिए टीम का गठन किया गया। सभी मैचों में रैफरी की भूमिका रविंद्र कुमार शर्मा, विपिन कुमार पांडेय, देवेंद्र मलिक, राशिद अली ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन एमएस त्यागी ने किया। इस मौके पर विरेंद्र कुमार, नरेश चौधरी, गोविंद्र सिह, इंद्रमणी, पुष्पेंद्र चौधरी, जाहिद हुसैन, मोहम्मद राशिद, जैनेंद्र तोमर, चंद्रवीर सिंह, रविकांत, पवन कुमार, डा.संजय साहनी, शेर सिंह तोमद, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed