फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   31 को लखनऊ महापंचायत में पहुंचें किसान

31 को लखनऊ महापंचायत में पहुंचें किसान

Thu, 27 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
31 को लखनऊ महापंचायत में पहुंचें किसान
नजीबाबाद । भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि 31 जुलाई को लखनऊ में सरकार से आर-पार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों से तीन प्रमुख वादे किए थे। जिसमें सभी किसानों का कर्ज माफ करने, फसलों के भाव पर 50 फीसदी मुनाफा देने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की बात कही गई थी। बलराम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार तीनों वादों में से एक भी वादा अब तक पूरा नहीं कर सकी है। सरकार को किसानों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने 31 जुलाई को लखनऊ में भाकियू की महापंचायत आयोजित किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित कई बड़े किसान नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed