फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बारिश के चलते जर्जर विद्यालय भवन का छज्जा गिरा

बारिश के चलते जर्जर विद्यालय भवन का छज्जा गिरा

Tue, 04 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते जर्जर विद्यालय भवन का छज्जा गिरा
पिछले दस साल से अनुपयोगी है भवन, जर्जर भवन को ध्वस्त कराया जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। बीती रात आई बारिश से नाजरपुर खुर्द प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े जर्जर विद्यालय भवन का भरभराकर छज्जा गिर गया। यह भवन पिछले दस साल से अनुपयोगी बताया जा रहा है। विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बताया कि क्षतिग्रस्त भवन का मलवाया हटाया जाएगा। जल्द जर्जर भवन को धवस्त कराया जाएगा।

मानसून की बारिश शुरू होते ही जर्जर भवन, और जर्जर विद्यालयों पर खतरा मंडराने लगा है। जिले में भी जर्जर विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ स्कूल संचालित हो रहे हैं। तो कुछ में सरकारी कार्यालय भी पुराने भवनों में चल रहे हैं। रविवार की रात्रि आई बारिश से नाजरपुर खुर्द प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़ा हुआ जर्जर विद्यालय भवन का छज्जा गिर गया। हालांकि इसके गिरने को कई जान माल की हानि नहीं हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण सत्यवीर सिंह ने बताया कि पिछले दस साल से यह भवन अनुपयोगी है। स्कूल परिसर के एक कौने में बना हुआ है। भवन का जो मलवा गिरा है, उसे वहां से हटवाया जाएगा। जल्द ही जर्जर भवन को धवस्त कराया जाएगा। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed