फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हादसों को दावत दे रहे बिना मानक लगाए डिवाइडर

हादसों को दावत दे रहे बिना मानक लगाए डिवाइडर

Tue, 04 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हादसों को दावत दे रहे बिना मानक लगाए डिवाइडर
हादसों को दावत दे रहे बिना मानक लगाए डिवाइडर
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद मार्ग पर फोर लेन के लिए बनाए जा रहे डिवाइडर हादसों को दावत दे रहे हैं। रविवार रात गांव अब्दुल्लापुर दहाना में निर्माणाधीन डिवाइडर से एक के बाद एक कई कारें टकरा गईं। हादसे में कोई घायल तो नही हुआ, लेकिन कारें बुरी तरह से क्षतिग्रष्त हो गईं। हादसों को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क के बीच टूटे डिवाइडर के मलबे को हटा दिया।

मुरादाबाद मार्ग का बिजनौर से छजलैट तक चौड़ीकरण चल रहा है। सड़क के दोनों ओर बसे खासपुरा, खजूरी, नूरपुर, दौलतपुर, पूरनपुर नंगला, सैदपुर एवं अब्दुल्लापुर दहाना आदि गांवों में मार्ग फोर लेन किया जाना है। सड़क निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जहां सड़क फोर लेन हुई है, वहां डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। दौलतपुर व पूरनपुर में डिवाइडर बन भी चुके हैं, जबकि गांव अब्दुल्लापुर दहाना में निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर संकेतक लगाने और निर्माण स्थल पर रिफ्लेक्टर का नियम है, लेकिन ठेकेदार ने इसकी अनदेखी की है। संकेतक न लगाने से रात के समय सड़क के बीच जगह-जगह बने डिवाइडर नजर नहीं आते और आए दिन हादसे हो रहे हैं। गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी सतवीर सिंह, जसवंत सिंह, नूर मोहम्मद अनिकेत, नाजिम आदि ने बताया कि रविवार रात निर्माणाधीन डिवइडर से एक के बाद एक कई कारें टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता यूडी पांडेय का कहना है कि रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed