फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   90.32 percent voting in District Bar Association elections

Bijnor News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 90.32 फीसदी मतदान

Sun, 21 Jul 2024 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
90.32 percent voting in District Bar Association elections
छह पदों के लिए 1773 वकीलों ने किया मतदान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में 1963 मतदाताओं में से 1773 वकीलों ने मतदान किया। 90.32 फीसदी मतदान हुआ।
शनिवार को जजी स्थित बार हॉल में सुबह सात बजे मतदान चालू हुआ। सवेरे से ही मतदाताओं के आने का सिलसिला चालू हो गया था। करीब दस बजे वकीलों की लाइन लगनी शुरु हो गई। जिन्होंने लाइन में लगकर मतदान का इंतजार किया। साढ़े चार बजे तक मतदाताओं की लाइन लगी रही। बार की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनने के लिए वकील उत्सुक दिखाई दिए। शाम पांच बजे मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

छह बजे से मतगणना शुरू हुई। देर शाम तक मतगणना होती रही। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। बूथ नंबर एक पर एक से एक हजार तक के क्रमांक तक के मतदाताओं ने मतदान किया जबकि बूथ नंबर दो पर एक हजार एक से 1963 तक के क्रमांक वाले मतदाताओं ने मतदान किया। बूथ नंबर एक पर 895 और बूथ नंबर दो पर 878 मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए मतदान बिलकुल शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पद के उम्मीदवारों वोट को लेकर तीन से चार बार नोकझोंक हुई। जोकि चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों निपटा दी। उधर 90 वर्षीय वरिष्ठम अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह गहलौत ने मतदान किया। जोकि स्वयं चलकर मतदान बूथ तक आए। उधर 72 साल के वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर अहमद गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद मंडावर से वोट डालने बिजनौर आए। जिन्हें दो व्यक्ति सहारा देकर मतदान स्थल तक लाए।

दस मिनट बाधित रहा मतदान
महासचिव पद के प्रत्याशियों की नोकझोंक को लेकर बूथ नंबर एक पर मतदान करीब दस मिनट के लिए बाधित रहा। दिनभर मतदान स्थल पर पुलिस तैनात रही। सिविल लाइन चौकी प्रभारी हरिओम गौतम अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। पुलिस के अफसरों ने भी मतदान स्थल का मुआयना करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया।

मतदान के दिन गर्मी से जूझे अधिवक्ता
मतदाता पर्ची देने के लिए उम्मीदवारों ने अपने जजी परिसर में अपने बस्ते लगा रखे थे। उमस भरी गर्मी में प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरा दिन परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए किए गए सभी प्रयास बौने साबित हो गए।

------------
इनकी देखरेख में हुआ चुनाव
मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में चुनाव कमेटी के सदस्य दिनभर मतदान शांतिपूर्वक कराने में जुटे रहे। चुनाव कमेटी में वरिष्ठ सदस्य राकेश कुमार सिंह, दीपराज जैन, हजूर मेहंदी जैदी, सत्यप्रकाश चौहान, श्याम स्वरुप शर्मा, दिनेश वर्मा, नफीस अहमद, विनय देवरा, अनिल भटनागर, बलकरण सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजीव त्यागी, केके राजपूत आदि ने चुनाव संपंन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed