{"_id":"603936e88ebc3ee975200e31","slug":"90-quintal-sugarcane-stolen-from-three-villages-nazibabad-news-mrt5273676200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों से 90 क्विंटल गन्ना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों से 90 क्विंटल गन्ना चोरी
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के तीन गांव से किसानों का खेत में काटकर रखा गया गन्ना चोरी हो गया। उधर भोगपुर से 22 फरवरी को गन्ना चोरी मामले में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है।
नांगलसोती के गांव गौसपुर के मूला सिंह का 20 क्विंटल, सौफतपुर निवासी योगेश राणा 50 क्विंटल और हरचंदपुर निवासी रूपा सिंह का 20 क्विंटल गन्ना खेत में काटकर रखा गया था। किसान गन्ने को चीनी मिल ले जाने की तैयारी में थे। इसी बीच तीनों किसानों का अलग-अलग क्षेत्रों में खेत में काटकर रखा गया गन्ना चोरी चला गया। किसानों ने पुलिस को गन्ना चोरी के संबंध में तहरीर सौंपी है।
उधर, गांव चंदनपुरा निवासी किसान बलविंद्र सिंह के खेत से 22 फरवरी को 60 क्विंटल गन्ना चोरी होने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टिपलर के टायरों के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस गन्ना चोरी के मामले में तीनों से पूछताछ कर रही है।